Breaking News

जयपुर रूट पर 2 नई ट्रेनें, एक स्पेशल और एक प्रीमियम


रेलवे ने प्रयागराज और गांधीग्राम के बीच द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है। इससे उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी और लंबी वेटिंग से राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार प्रयागराज-गांधीग्राम द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आज से 14 जुलाई तक संचालित की जाएगी।
रेलवे ने जयपुर और बान्द्रा टर्मिनस के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट नॉन स्टॉप प्रीमियम ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन वाया मदार-आदर्शनगर बाईपास होकर संचालित की जाएगी.

No comments