Breaking News

ट्रॉमा सेंटर में महिला डॉक्टर से मारपीट, काम बंद किया


बीकानेर के पीबीएम अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर में रेजिडेंट डॉक्टर के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में सर्जरी, न्यूरोसर्जरी और ऑर्थोपेडिक्स विभाग के रेजिडेंट डॉक्टरों ने सुरक्षा की मांग करते हुए अपनी सेवाएं स्थगित करने का निर्णय लिया है।
रेजिडेंट डॉक्टरों की ओर से जारी एक लिखित सूचना के अनुसार ट्रॉमा सेंटर में ड्यूटी पर तैनात एक महिला सर्जरी रेजिडेंट के साथ मारपीट और गंभीर अभद्र व्यवहार की घटना हुई। रेजिडेंट्स का आरोप है कि घटना के कई घंटे बीत जाने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

No comments