आरबीआई की विदेशी मुद्रा से लेनदेन आय 52 प्रतिशत बढ़कर 1.69 लाख करोड़ रुपए
भारतीय रिजर्व बैंक की विदेशी मुद्रा लेनदेन से आय वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर 1.69 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गई, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में करीब 52 प्रतिशत अधिक है। केंद्रीय बैंक के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। आरबीआई ने 2024-25 में विदेशी मुद्रा लेनदेन से 1.11 लाख करोड़ रुपए का विनिमय लाभ अर्जित किया था। रिपोर्ट में कहा गया कि 31 मार्च 2026 तक आरबीआई का कुल बहीखाता आकार 15.72 लाख करोड़ रुपए बढ़कर 91.97 लाख करोड़ रुपए हो गया।

No comments