Breaking News

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी आ रहीं राजस्थान


दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की छोटी बेटी टिफनी ट्रंप इन दिनों भारत के एक विशेष और बेहद निजी दौरे पर आई हुई हैं। अपनी इस शाही और सांस्कृतिक यात्रा के मुख्य पड़ाव के रूप में उन्होंने राजस्थान को चुना है, जहां वे मरुधरा की अद्भुत मरुस्थलीय संस्कृति और स्थापत्य कला की जीवंत मिसाल स्वर्ण नगरी जैसलमेर का दीदार करने आ रही हैं।
टिफनी ट्रंप की इस गोपनीय भारत यात्रा की शुरुआत आज शनिवार 30 मई 2026 की सुबह हुई, जब उनका विशेष चार्टर्ड विमान नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। तय कार्यक्रम के मुताबिक, 31 मई रविवार दोपहरको वे आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से अपने विशेष चार्टर्ड प्लेन के जरिए सीधे राजस्थान के जैसलमेर हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरेंगी।

No comments