रजिस्ट्रेशन के बाद भी कैंडिडेट्स को नहीं मिल रही फ्री-यात्रा:रोडवेज की नई व्यवस्था ने बढ़ाई परेशानी
राजस्थान रोडवेज की नई व्यवस्था के कारण एग्जाम देने आने वाले कई कैंडिडेट्स के लिए परेशानी हो गई है। रोडवेज ने अभ्यर्थियों के लिए कोचिंग व तैयारी स्थल से फ्री यात्रा की सुविधा दी है, लेकिन रजिस्ट्रेशन कराने के बाद भी स्टूडेंट्स को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। ऐसे में उनको टिकट लेकर यात्रा करनी पड़ रही है।
रोडवेज आगार अजमेर के मुख्य प्रबन्धक रवि शर्मा ने कहा कि यह लोकल स्तर का नहीं बल्कि मुख्यालय स्तर का मामला है। रोडवेज कंडक्टर को अगर ईटीएम से टिकट नहीं निकल रहा तो कैंडिडेट्स को किराया देकर ही यात्रा करनी पड़ेगी।

No comments