एनटीपीसी सोलर प्लांट में श्रम कानून उल्लंघन पर मजदूरों का प्रदर्शन
श्रीगंगानगर के जैतसर स्थित एनटीपीसी सोलर पावर प्लांट में श्रम कानूनों के उल्लंघन, कम वेतन और सुरक्षा सुविधाओं की कमी को लेकर भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में श्रमिकों ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष कुलविन्द्र ग्रेवाल के नेतृत्व में श्रमिकों ने जिला कलेक्टर और श्रम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर प्लांट प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मजदूरों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो वे आंदोलन और कार्य बहिष्कार करेंगे।

No comments