Breaking News

कुतों की नसबंदी अभियान ने पकड़ी रफ्तार


श्रीगंगानगर नगर परिषद द्वारा चलाए जा रहे कुतों की नसबंदी अभियान ने अब गति पकडऩी शुरू कर दी है। डॉग कंट्रोल कमेटी के अध्यक्ष महेश पेड़ीवाल ने बताया कि अभियान चला रही टीम ने प्रतिदिन 25 से 30 कुतों को पकड़कर नसबंदी करने का लक्ष्य रखा है, जिसे आने वाले दिनों में बढ़ाकर 40 से 50 प्रतिदिन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि नगरवासी भी अभियान में सहयोग कर रहे हैं। अभियान उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार चलाया जा रहा है। खतरनाक एवं राहगीरों पर हमला करने वाले कुतों को लेकर प्रशासन से मार्गदर्शन मिलने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।

No comments