अब बिना रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकेंगे फ्री सफर! रोडवेज ने बदले नियम
राजस्थान में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। राज्य सरकार और राजस्थान रोडवेज ने प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की फ्री यात्रा सुविधा को अधिक सुव्यवस्थित बनाने का निर्णय लिया है। अब परीक्षार्थियों को फ्री बस सेवा का लाभ लेने के लिए नए नियमों का पालन करना पड़ेगा, जिसके तहत रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है।
राजस्थान रोडवेज की ओर से यह कदम फ्री यात्रा सुविधा के दुरुपयोग को रोकने के लिए उठाया गया है। अब तक की व्यवस्था में कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं जहां फर्जी लोग भी इस सुविधा का लाभ उठाने का प्रयास करते थे। इस नई पारदर्शी व्यवस्था के लागू होने से न केवल व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि वास्तविक परीक्षार्थियों को भी भीड़भाड़ से मुक्ति मिलेगी।

No comments