Breaking News

जयपुर का 'अजमेरी गेट' बंद, कलेक्टर-निगम कमिश्नर बोले: हमें जानकारी नहीं


राजधानी जयपुर का सबसे व्यस्ततम अजमेरी गेट दरवाजा आज सुबह तक बंद रहा। यह कब और कैसे बंद हुआ, इस बारे में पुलिस व प्रशासन को कोई जानकारी नहीं है। जिम्मेदार अधिकारियों ने इस मामले में पल्ला झाड़ लिया है। गेट बंद रहने के दौरान किशनपोल बाजार और एमआई रोड के बीच वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। हैरानी की बात यह है कि प्रदेश का सबसे बड़ा यातायात पुलिस कार्यालय 'यादगारÓ यहां से महज 50 मीटर की दूरी पर है और चौराहे पर चौबीसों घंटे पुलिस तैनात रहती है, फिर भी किसी को भनक तक नहीं लगी कि दरवाजा बंद किसने किया।
24 घंटे खुला रहने वाला अजमेरी गेट बंद रहने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। काम-धंधे और दफ्तर जाने वाले लोग गेट के बाहर जमा हो गए। स्वयं लोगों ने सुबह करीब 10 बजे दरवाजे को खोला।

No comments