Breaking News

बिजली उपयोग की टाइमिंग से तय होगी बिल की राशि


अब आने वाले समय में बिजली की खपत किस टाइम पर हो रही है, उसी के अनुसार बिजली का बिल तय होगा। टाइम ऑफ द डे टैरिफ कानून लागू होने के बाद अजमेर डिस्कॉम ने भी इसके लिए तैयारी कर ली है।
पहले चरण में 10 किलोवाट से ज्यादा वाले कनेक्शन के कंज्यूमर को शामिल किया जाएगा। डिस्कॉम की ओर से स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे है और काम पूरा होने के बाद इसे लागू किया जाएगा।
सुबह छह बजे से आठ बजे तक और शाम छह बजे से दस बजे तक के टाइम को पीक ऑवर्स माना है। इस दौरान बिजली खपत पर ज्यादा चार्ज लगेगा। इनकी रिडिंग स्मार्ट मीटर लगने के बाद सम्भव हो पाएगी।
बता दें कि अजमेर डिस्कॉम क्षेत्र में अजमेर के अलावा नागौर, चित्तौडग़ढ़, सीकर, उदयपुर, झुंझुनूं, भीलवाड़ा, राजसमंद , बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, ब्यावर, डीडवाना-कुचामन, सलूम्बर जिले आते हैं।

No comments