कंपनी चेयरमेन के नाम-फोटो से 5.30 करोड़ का साइबर फ्रॉड, 5 शहर में दबिश देकर 17 क्रिमिनल्र्स पकड़े
जयपुर में साइबर क्राइम पुलिस ने अंर्तराज्जीय साइबर फ्रॉड गैंग का शनिवार सुबह पर्दाफास किया है। साइबर फ्रॉड गैंग के 17 क्रिमिनल्र्स को 5 शहरों में दबिश देकर पकड़ा गया है। एक कंपनी के चेयरमेन का वॉट्सऐप पर नाम-फोटो लगाकर 5.30 करोड़ रुपए ऐंठे गए थे। साइबर फ्रॉड की रकम को एसडीटी-हवाला के जरिए निकाल लिया गया। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
डीआईजी (साइबर क्राइम) शांतनु कुमार सिंह ने बताया- गेलेक्सी माईनिग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के अकाउंटेंट दीपेन्द्र सिंह ने 24 अप्रैल को साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर-1930 पर शिकायत की। शिकायत में बताया- कंपनी फर्म के चेयरमेन दीपेन्द्र सिंह राठौड़ के नाम से अन्य वॉट्सऐप नंबर से मैसेज किया गया। दो अलग-अलग बैंक अकाउंट की डिटेल भेजकर 5.30 करोड़ रुपए ट्रांसफर करवाने की कहा गया।

No comments