सैटेलाइट हॉस्पिटल में गार्ड को पीटा, महिला मरीज को उसके पति ने गाली दी
अलवर शहर के काला कुआं सैटेलाइट हॉस्पिटल में महिला मरीज के पति ने गार्ड से मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने आए अन्य कर्मचारियों से मारपीट की गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। वहीं एक अन्य मामले में दूसरे मरीज के परिजनों ने भी बदसलूकी की।
घटना के विरोध में आज शनिवार को स्टाफ धरने पर बैठ गया। स्टाफ के काम ने करने मरीजों को परेशानी हो रही है। अरावली विहार थाना प्रभारी ने कहा कि सैटेलाइट हॉस्पिटल में मारपीट की शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। मारपीट करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

No comments