Breaking News

भीलवाड़ा में हथियारों के साथ रील बनाने वाले 4 गिरफ्तार


भीलवाड़ा में सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो और वीडियो डालकर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है और एक महिला को पाबंद किया है। सोशल मीडिया सेल की मॉनिटरिंग में ऐसे कई अकाउंट्स सामने आए। जांच के बाद अलग-अलग थाना क्षेत्रों में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया सेल ने मॉनिटरिंग के दौरान ऐसे अकाउंट्स मार्क किए, जिन पर पब्लिसिटी के लिए हथियारों के साथ फोटो, रील और वीडियो बनाकर अलग-अलग प्लेटफार्म पर डाले जा रहे थे। जांच में सामने आया कि इन पोस्टों में कई बार आपराधिक सोंग्स के साथ हथियार दिखाए जाते थे।

No comments