Breaking News

जैसलमेर में कल से पहली बार शुरू होंगी समर फ्लाइट्स


जैसलमेर में 3 मई से पहली बार गर्मियों के ऑफ सीजन में हवाई सेवा शुरू हो रही है। अलायंस एयर जयपुर से जैसलमेर के बीच सप्ताह में दो दिन फ्लाइट चलाएगी। अब तक अप्रैल से सितंबर तक उड़ानें बंद रहती थीं, लेकिन इस बार यह सिलसिला बदला है। इस पहल में स्थानीय होटल और टूर ऑपरेटर्स का सहयोग रहा है। नई सेवा से यात्रा समय 10 से 12 घंटे से घटकर 1 घंटा 45 मिनट हो जाएगा और शहर की कनेक्टिविटी सालभर बनी रहेगी।
पर्यटन बिजनेस से जुड़े लोगों ने इस पहल पर खुशी जताते हुए कहा कि यह जैसलमेर के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।

No comments