Breaking News

अजमेर में 4 की जगह बनाई 6 मंजिला होटल:नगर निगम ने ऊपर की दो मंजिल सीज की


अजमेर नगर निगम ने लंगन खाना स्थित एक होटल की ऊपरी दो मंजिल को सीज करने की कार्रवाई की। होटल मालिक को ग्राउंड प्लस चार मंजिल भवन के निर्माण की स्वीकृति थी और उसने छह मंजिला निर्माण कर लिया। नगर निगम दस्ता आज सुबह मौके पर पहुंचा और नोटिस चस्पा कर ताला लगाया। इस दौरान पुलिस का जाब्ता भी मौजूद रहा।
नगर निगम के अधिशाषी अभियंता व अवैध निर्माण शाखा प्रभारी अधिकारी रमेश चौधरी ने बताया की होटल मालिक ने अवैध रूप से पांचवी और छठी मंजिल का निर्माण कर लिया। ऐसे में नगर निगम अजमेर द्वारा ऊपर की दो मंजिल को ताला लगाकर सीज किया गया है।

No comments