Breaking News

उदयपुर में पिछोला झील के किनारे चंदन वन विकसित होगा:वन मंत्री संजय शर्मा ने किया निरीक्षण


उदयपुर, सिरोही और बांसवाड़ा में प्रस्तावित 10 हजार चंदन पौधों को रोपने के प्रोजेक्ट को लेकर आज उ राज्य के वन मंत्री संजय शर्मा उदयपुर आए। राजस्थान सरकार के 'चंदन वन विकसितÓ विजन को लेकर पिछोला किनारे कालका माता वन क्षेत्र साइट पर दौरा किया।
मंत्री ने वन अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली और चंदन वन विकसित करने को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि उदयपुर में चंदन वन के लिए पिछोला झील के किनारे स्थित कालका माता नर्सरी का चयन किया गया। यहां 20 से 22 हेक्टेयर क्षेत्र में यह वन विकसित किया जाएगा।

No comments