Breaking News

नए सत्कार कानून के बाद सीएम मान की शुकराना यात्रा आज से शुरू


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज बुधवार को खालसा पंथ की जन्मस्थली श्री आनंदपुर साहिब से राज्यव्यापी शुकराना यात्रा की शुरुआत की। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस और आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से सांसद मलविंदर सिंह कंग भी मौजूद रहे। यात्रा शुरू करने से पहले मुख्यमंत्री ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
यह यात्रा पंजाब सरकार द्वारा हाल ही में लागू किए गए जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून संशोधन 2026 के लागू होने के बाद निकाली जा रही है। 

No comments