Breaking News

बाड़मेर में सिर्फ 13 दिन का पानी बचा:10 मई तक खत्म


भीषण गर्मी और तापमान के बीच बाड़मेर, जैसलमेर और बालोतरा जल संकट से झुलस रहा है, जहां नहरबंदी के कारण इंदिरा गांधी नहर से पानी नहीं पहुंच रहा है। इसका असर मोहनगढ़ स्टोरेज पर दिख रहा है, जहां वाटर लेवल 7 मीटर से घटकर 4.39 मीटर रह गया है। 851 गांवों के लिए अब केवल 13 दिन का पानी बचा है और डिमांड डेढ़ गुना बनी हुई है।
पीएचईडी के अनुसार 10 मई तक क्लोजर रहेगा और पंजाब से पानी आने में 7 दिन और लगेंगे, ऐसे में 17 मई तक पानी नहीं पहुंचा तो संकट और बढ़ेगा।

No comments