बस में चढ़ी चोर गैंग, विवाहिता के गहने चुराए
जयपुर में चलती बस से एक विवाहिता के गहने चोरी का मामला सामने आया है। नागौर से जयपुर आते समय सीट के पास बैठी दो महिलाओं ने पर्स में रखे गहने चुरा लिए।
पुलिस ने बताया- नागौर के डीडवाना निवासी श्रवण सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनकी पत्नी नागौर से जयपुर आने के लिए बस में सफर कर रही थी। जोबनेर बस स्टेंड पहुंचने पर 15 मिनट तक बस खड़ी रही। इस दौरान दो महिला बस में चढ़कर पत्नी की सीट के पास आकर बैठ गई। बैठते ही बातचीत कर जान-पहचान बढ़ाने लगी। पूछने लगी कि शादी से आ रहे हो या जा रहे हो।

No comments