एसबीआई बैंक के कर्मचारी करने जा रहे हड़ताल
बैंक कर्मचारियों ने 25 और 26 मई, 2026 को दो-दिवसीय राष्ट्रब्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया फेडरेशन ने कर्मचारियों की लंबे समय से अटकी हुई कर्मचारियों की मांगों को लेकर हड़ताल का ऐलान किया है। चूंकि 23 मई को महीने का चौथा शनिवार है और 24 मई को रविवार है। इसलिए लगातार चार दिनों तक देश भर मे एसबीआई की शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो सकता है। बैंक में स्थायी प्रकृति वाले कामों को बाहरी एजेंसियों को सौंपने या आउटसोर्सिंग को तुरंत बंद करने की मांग की गई है

No comments