Breaking News

सीबीएसई 10वीं की दूसरी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी:15 मई से शुरू होंगे एग्जाम


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं की दूसरी बोर्ड एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह एग्जाम 15 मई से 21 मई तक चलेगी। स्कूल अपने स्टूडेंट्स के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही विद्यार्थियों के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
बोर्ड के एग्जाम कंट्रोलर डॉ. संयम भारद्वाज के अनुसार- स्टूडेंट्स को सुबह 10 बजे के बाद एग्जाम सेंटर पर एंट्री नहीं दी जाएगी। स्टूडेंट्स को स्कूल यूनिफॉर्म में रिपोर्ट करना होगा। साथ ही अपनी स्कूल का आई-डी कार्ड और बोर्ड द्वारा जारी एडमिट कार्ड साथ लाने होंगे।

No comments