वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम का राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को यहां राष्ट्रपति भवन प्रांगण में वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम का गर्मजोशी के साथ पारंपरिक स्वागत किया। श्री तो लाम तीन दिन की भारत यात्रा पर आए हैे। राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर श्रीमती मुर्मु और श्री मोदी ने श्री तो लाम का स्वागत किया। इस अवसर पर वियतनाम के राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

No comments