कल्याण राय मंदिर से चोरी:चांदी का छत्र और बांसुरी चुरा ले गए
बांरा में कुंजेड क्षेत्र के कल्याण राय मंदिर से अज्ञात चोर बीती रात चांदी का छत्र और बांसुरी चुरा ले गए। मंदिर के पुजारी रमेश चंद्र ने इस संबंध में प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
चोरों ने मंदिर से लगभग 250 ग्राम चांदी का छत्र और एक बांसुरी चुराई है। यह मंदिर सहरोद में स्थित है और स्थानीय ग्रामीणों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। मामले की जांच कुंजेड चौकी प्रभारी कैलाश चंद मीणा कर रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

No comments