उदयपुर में जिला एवं सेशन न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश गुप्ता पैदल पहुंचे कोर्ट
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत के मद्देनजर की गई विशेष अपील का उदयपुर में एक बेहद सकारात्मक और अनूठा असर देखने को मिला है। प्रधानमंत्री की इसी मुहिम का समर्थन करते हुए जिला एवं सेशन न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश गुप्ता अपने आवास से पैदल ही कोर्ट के लिए रवाना हुए। जिला न्यायाधीश को पैदल जाते देख अन्य न्यायिक अधिकारी भी हुए शामिल जिला एवं सेशन न्यायाधीश के अपने घर से पैदल कोर्ट जाने की सूचना जैसे ही अन्य जजों और न्यायिक अधिकारियों को मिली, सभी उनके इस सराहनीय कदम के साथ जुडऩे के लिए उनके आवास पर एकत्र हो गए।

No comments