बच्चों को निशाना बना रहे साइबर ठग निशाना: पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
इंटरनेट और सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग के साथ बच्चों को निशाना बनाकर ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए डीग पुलिस ने साइबर सुरक्षा को लेकर एक जागरूकता संदेश जारी किया है, जिसमें अभिभावकों और बच्चों को सतर्क रहने की अपील की गई है।
पुलिस द्वारा जारी जागरूकता संदेश के अनुसार, ऑनलाइन गेमिंग में कई खतरे बढ़ रहे हैं। इनमें फर्जी इन-गेम खरीदारी, वर्चुअल सामान की चोरी और गेमिंग अकाउंट हैकिंग जैसी घटनाएं शामिल हैं, जो बच्चों को प्रभावित कर रही हैं।

No comments