अब दिन में तीन बार होगी हाजिरी, वो भी जीओ-टैग फोटो के साथ
राजस्थान में संचालित हो रही 536 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों में तैनात डॉक्टर सहित एलएसए व ड्राइवर की अब दिन में दिन बार हाजिरी होगी और वो भी जीओ टैग फोटो के साथ। विभाग के निदेशक डॉ. सुरेश चन्द मीना की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि अब एमवीयू स्टाफ की प्रतिदिन सुबह 9 बजे, दोपहर 1 बजे और शाम 4 बजे जीओ-टैग फोटो ली जाएगी, जिसे जिला स्तर पर संधारित किया जाएगा। साथ ही संचालनकर्ता फर्मों के बिल भी अब स्टाफ की वास्तविक उपस्थिति के आधार पर प्रमाणित कर भुगतान के लिए भेजे जाएंगे।

No comments