दिल्ली में ट्रांसपोर्ट हड़ताल का असर बढ़ा! बॉर्डर जाम
दिल्ली-एनसीआर में टैक्सी, ऑटो और ट्रांसपोर्ट यूनियनों की तीन दिन की हड़ताल का असर अब धीरे-धीरे तेज होता दिखाई दे रहा है. सुबह जहां कई इलाकों में स्थिति सामान्य नजर आ रही थी, वहीं दिन बढऩे के साथ बॉर्डर इलाकों में ट्रकों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई हैं. ऐप आधारित कैब सेवाओं की उपलब्धता भी कई जगह प्रभावित हुई है. यात्रियों को रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन और ऑफिस हब तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
हड़ताल के बीच दिल्ली मेट्रो और डीटीसी बस सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को कुछ राहत मिली है.

No comments