Breaking News

झुंझुनूं को नंबर-1 बनाने की मुहिम:ज्यादा फीडबैक दिलाने वाले बनेंगे 'स्वच्छता चैंपियनÓ


झुंझुनूं शहर को देश के सबसे स्वच्छ शहरों की सूची में टॉप पर लाने के लिए नगर परिषद ने कमर कस ली है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के तहत शहर की रैंकिंग सुधारने के लिए नगर परिषद और आईईसी टीम अब सीधे जनता के बीच पहुंच रही है। इसके तहत शहर में घर-घर जाकर और सार्वजनिक स्थानों पर नागरिकों से 'सिटीजन फीडबैकÓ लिया जा रहा है।
नगर परिषद आयुक्त देवीलाल बोचल्या ने आमजन से विशेष अपील की है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। जब भी नगर परिषद की टीम आपके घर या वार्ड में आए, तो उन्हें सही जानकारी देकर उनकी मदद करें।

No comments