राजस्थान की राजश्री करणोत का भारतीय शूटिंग टीम में चयन
राजस्थान के सीमांत और रेतीले बालोतरा जिले के बागावास गांव की बेटी राजश्री करणोत ने देहरादून के पहाड़ों में आयोजित नेशनल लेवल की 'इंडिया ओपन शूटिंग चैंपियनशिप 2026Ó में अपनी 10 मीटर एयर राइफल थामी, तो उनकी नजरें सिर्फ और सिर्फ सटीक निशाने पर थीं। सीनियर महिला वर्ग के इस बेहद कठिन और कड़े मुकाबले में राजश्री ने 400 में से 395 का अविश्वसनीय स्कोर खड़ा कर सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया। इस बंपर सफलता के साथ ही उनका चयन अब देश की नेशनल शूटिंग टीम के लिए हो गया है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।

No comments