Breaking News

विधायक कुन्नर काश्तकारों के साथ मिले एसई से


श्रीगंगानगर में एफ नहर के मोघे को दुरूस्त करवाकर किसानों को सिंचाई पानी मुहैया करवाने की मांग को लेकर आज पदमपुर तहसील क्षेत्र के गांव 17 एफएफ के काश्तकार श्रीकरणपुर विधायक एवं कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रूपिन्द्र सिंह कुन्नर के नेतृत्व में जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता धीरज चावला से मिले। इस दौरान विधायक कुन्नर ने एसई श्री चावला से किसानों को सिंचाई पानी उपलब्ध करवाने के लिए एफ नहर का मोघा दुरूस्त करवाने को कहा। साथ ही खखा हैड में पानी की मात्रा बढाने तथा गेट दुरूस्त करवाने को कहा। 

No comments