अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन ने किया प्रदर्शन
श्रीगंगानगर में वीजी ग्रामीण योजना को वापस लेने एवं राष्ट्रीय रोजगार गारंटी कानून को सशक्त बनाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन ने शुक्रवार को जिला परिषद परिसर में प्रदर्शन किया।
इस दौरान अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गिरधर एवं पंचायत समिति के विकास अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन दिया। मनरेगा श्रमिकों को 200 दिन का रोजगार व प्रतिदिन मजदूरी 700 रुपये दी जाए।

No comments