Breaking News

फूड पॉइजनिंग के शिकार सभी बच्चों को जिला अस्पताल से छुट्टी


श्रीगंगानगर के जैतसर कस्बे के जीनियर काँवेंट स्कूल जैतसर के फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए सभी बच्चों को उपचार के बाद राजकीय जिला चिकित्सालय से डिस्चार्ज कर दिया गया। बच्चों के स्वास्थ्य में पूर्ण सुधार होने के बाद गुरुवार रात उन्हें परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।
राजकीय जिला चिकित्सालय के पीएमओ डॉ. सुखपाल सिंह बराड़ ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते खान-पान संबंधी समस्या के कारण बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी। अस्पताल में भर्ती कर सभी बच्चों का चिकित्सकों द्वारा उपचार और स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

No comments