Breaking News

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद का लक्ष्य और अवधि बढ़ाने की मांग


श्रीगंगानगर में संयुक्त किसान मोर्चा ने समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद का लक्ष्य और अवधि बढ़ाने की मंाग को लेकर आज  जिला कलेक्टर के नाम कृषि उपज मंडी समिति सचिव को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने ज्ञापन में बताया कि इस बार  खरीद का लक्ष्य  12 लाख कट्टे तय किया गया था।  परंतु बाद में लक्ष्य घटाकर 10.80 लाख कट्टे कर दिए गए। इससे खरीद प्रभावित हो गई। 
अब संभागीय आयुक्त ने वर्तमान में 2000 मैट्रिक टन (40000 कट्टे) मात्र लक्ष्य बढ़ाया गया है। इस स्थिति में किसान एमएसपी पर गेहूं बेचने से  वंचित हो जाएंगे। जिससे उन्हें काफी आर्थिक नुकसान होगा। 

No comments