Breaking News

नरसिंहपुरा के ग्रामीणों ने कचरा संयंत्र के विरोध में की सभा


श्रीगंगानगर के पदमपुर तहसील क्षेत्र ग्राम पंचायत नरसिंहपुरा में गौशाला के नजदीक ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्र लगाए जाने के विरोध में आज नरसिंहपुर बारानी के ग्रामीणों ने गौशाला बचाओ-कचरा प्लांट हटाओÓ सभा की।
सभा स्थल पर एकत्रित नरसिंहपुर बारानी के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने  श्रीगंगानगर नगर परिषद द्वारा ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्र लगाए जाने का विरोध करते हुए रोष जताया। वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन द्वारा उनके गांव के पास श्रीगंगानगर शहर के ठोस कचरा निस्तारण के लिए प्रस्तावित प्लांट को लेकर वे पिछले कई महीनों से ग्रामीणों द्वारा विरोध किया जा रहा है।

No comments