सहपाठी युवती ने शादी का झांसा दिया, फिर दूसरे युवक से रचाई शादी
हनुमानगढ़ में बचपन से सहपाठी रही युवती ने शादी करने का झांसा देती रही, फिर दूसरे युवक से शादी रचा ली। सहपाठी युवक बातचीत करने के लिए युवती के घर गया तो उसका अपहरण करके गाड़ी में बंधक बना कर मारपीट की। युवक के साथी के साथ भी मारपीट की गई है। दोनों टाउन के सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं। टाउन पुलिस ने युवक के पिता की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार चक 6 केएसपी निवासी 50 वर्षीय सुभाषचन्द्र बिश्रोई ने रिपोर्ट दी कि मेरे बेटे साहिल के साथ सोनाली पुत्री सुग्रीव भांभू निवासी मैनावाली कक्षा 6 से लगातार साथ पढ़ रही है। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। मैं अपनी पत्नी के साथ कई बार सोनाली के घर शादी की बात करने के लिए गया भी था।

No comments