Breaking News

रोडवेज बस की टक्कर से भाई-बहन गंभीर घायल


श्रीगंगानगर में सूरतगढ़ में पुराने हाउसिंग बोर्ड के पास बस स्टेंड की तरफ जाने वाली सड़क के मोड़ पर रोडवेज बस की टक्कर से दो भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने बच्चों की मां की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार वार्ड नम्बर 40 मोदी कॉम्पलेक्स सूरतगढ़ निवासी 34 वर्षीय मंजू सैनी पत्नी स्व.नंदराम सैनी ने रिपोर्ट दी कि रोडवेज बस चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए मेरे बेटे दीपक व पुत्री मोनिका को टक्कर मार दी।

No comments