गेहूं खरीद का लक्ष्य बढ़वाने के लिए किसान और व्यापारी सड़कों पर!
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद का लक्ष्य मांग के अनुसार नहीं बढ़ाने से किसान और व्यापारियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि खरीद लक्ष्य कम बढ़ाया गया है। इस स्थिति में अगर किसान मजबूरी में निजी स्तर पर गेहूं बेचते हैं तो उन्हें करोड़ों रुपए का नुकसान उठाना पड़ेगा।
किसानों व व्यापारियों ने श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिले के लिए 1.5 लाख एमटी खरीद लक्ष्य और बढ़ाने की मांग की है। श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिलों में 53800 एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य बढ़ाया गया है। वहीं श्रीगंगानगर जिले के खरीद केंद्रों पर 26900 व हनुमानगढ़ जिले के खरीद केंद्रों से 26900 एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य और बढ़ाया गया है, जिसे किसान और व्यापारी बहुत कम बता रहे हैं।
इस संबंध में दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन श्रीगंगानगर के अध्यक्ष भूपेंद्रपाल आहुजा से बात की तो उन्होंने कहा कि श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिलों में इस बार गेहूं का बंपर उत्पादन है।

No comments