सूने घर से नये नोटों की गड्डियां, कागजात व चांदी के सिक्के चोरी
हनुमानगढ़ के पीलीबंगा पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 12 एसपीडी जाखड़ावाली में स्थित सूने मकान से नये नोटो की गड्डियां, बैंकपास बुक, चैकबुक, चांदी के सिक्के व वाहनों की आरसी व चाबियां चोरी हो गई। खेत में पड़े सूटकेस में मिले कागजात को देख कर एक व्यक्ति ने घर के मालिक को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार 53 वर्षीय कृष्णलाल जाट ने रिपोर्ट दी कि वह सूरतगढ़ गया हुआ था। बलराम कुलडिय़ा की सूचना पर मैं घर पहुंचा, तो ताले टूटे हुए थे। संदूक व आलमारी से सामान गायब था।

No comments