Breaking News

ट्रेफिक पुलिस ने फल-सब्जी रेहडिय़ां हटवाई


श्रीगंगानगर शहर के अति व्यस्तम बीरबल चौक के नजदीक आज यातायात पुलिस द्वारा आज फल-सब्जी की रेहडिय़ों को हटवाया। इस दौरान यातायात थाना प्रभारी सीआई श्रीमती राजेश के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा जैन भवन व महावीर दल मंदिर के पास आड़ी-तिरछी व अव्यवस्थित तरीके से लगने वाली फल सब्जी की रेहडिय़ों को हटवाकर व्यवस्थित तरीके से रेहड़ी लगाने के लिए पाबंद किया।
टीआई श्रीमती राजेश ने बताया कि शाम के समय जैन भवन व महावीर दल मंदिर के आसपास अव्यवस्थित रेहडिय़ों के कारण यातायात व्यवस्था बाधित होती है। साथ ही दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिसके तहत आज यातायात पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। 

No comments