Breaking News

जावेद जाफरी की पत्नी से निवेश के नाम पर 17.5 करोड़ की ठगी


बॉलीवुड अभिनेता जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा जाफरी के साथ संपत्ति निवेश के नाम पर करीब 17.5 करोड़ रुपये की ठगी किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने विवादित सहायक नगर आयुक्त महेश पाटील, कारोबारी निशित पटेल और अन्य सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने निशित पटेल को गिरफ्तार कर लिया है और अदालत ने उसे 19 तारीख तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

No comments