Breaking News

अब 45 दिन में राजस्थान के 43000 घरों को मिलेगी खुशखबरी


राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने राज्य की सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों को प्रतिदिन औसतन एक हजार घरों तक पाइप लाइन आधारित घरेलू गैस कनेक्शन पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत आगामी 45 दिनों में करीब 43 हजार घरों को डीपीएनजी सुविधा से जोड़ा जाएगा। इस योजना का उद्देश्य राज्य में एलपीजी सिलेंडरों पर निर्भरता कम करना और लोगों को सुरक्षित एवं निरंतर गैस आपूर्ति उपलब्ध कराना है। सरकार का मानना है कि डीपीएनजी व्यवस्था लागू होने से आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी और घरेलू गैस वितरण प्रणाली अधिक आधुनिक बनेगी।

No comments