Breaking News

झालावाड़ में सांडों ने पलटा आइसक्रीम ठेला:3 सांडों ने जमकर मचाया उत्पात,


झालावाड़ शहर में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ रहा है। हाल ही में कसाई मोहल्ला क्षेत्र में 3 सांडों ने जमकर उत्पात मचाया, जिससे एक आइसक्रीम ठेला पलट गया और संचालक को आर्थिक नुकसान हुआ। नगर परिषद की अनदेखी के कारण शहरवासी लगातार खतरों का सामना कर रहे हैं।
3 सांड सड़क पर आपस में भिड़ते हुए दौड़ रहे थे। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक आइसक्रीम ठेला संचालक अपनी जान बचाने के लिए ठेला सड़क किनारे छोड़कर दूर हट गया। सांडों के उत्पात के बीच ठेला पलट गया।

No comments