पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव, 30 विद्यार्थियों का चयन
श्रीगंगानगर के चौधरी मालूराम भांभू राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में सुजलोन एनर्जी एवं यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की गई। इसमें राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए विद्यार्थियों ने भाग लिया।
भर्ती प्रक्रिया के बाद यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड ने 13 तथा सुजलोन एनर्जी ने 17 विद्यार्थियों का चयन किया। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के बाद लगभग 5 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर अवसर मिलेगा।

No comments