Breaking News

शिंगणापुर शनि धाम में शनि जयंती कार्यक्रम जारी


श्रीगंगानगर में हनुमानगढ़ रोड स्थित सिद्ध श्री शिंगणापुर शनि धाम, दक्षिणमुखी श्री बालाजी एवं नवग्रह मंदिर में स्थापना दिवस व शनि जयंती के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी है। शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने शनि शिला पर तेल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर संचालक पवन भार्गव ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बाबा को सवामनी व इमरती का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जा रहा है। वहीं भंडारा पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोजन प्रसादी ग्रहण कर रहे हैं।

No comments