तीन विवाहिता, एक युवक, एक युवती लापता
श्रीगंगानगर जिले में अलग-अलग स्थानों से तीन विवाहिता, एक युवक व एक युवती लापता हो गई। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर गुमशुदगी दर्ज की है।
सादुलशहर पुलिस के अनुसार गांव मोरजंडखारी से 24 वर्षीय ममता कहीं चली गई। उसके भाई पवन की रिपोर्ट पर गुमशुदगी दर्ज की गई है। रायसिंहनगर पुलिस ने बताया कि गांव 82 आरबी से 29 वर्षीय रमेश उर्फ मिकू भार्गव लापता हो गया। युवक की बहन प्रियंका ने गुमशुदगी दर्ज करवाई है।

No comments