Breaking News

बाइक सवार युवकों पर जानलेवा हमला


श्रीगंगानगर के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में ट्रक यूनियन पुलिया के निकट आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने बाइक सवार दो युवकों पर हमला कर दिया। एक घायल को बाइक पर लाद कर मौजपुरा गांव की पुलिया पर ले गये, यहां ताबड़तोड़ वार करके अधमरा कर दिया। कई दिनों तक इलाज करवाने के बाद पीडि़त ने मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार श्रीराम बारात घर के निकट रहने वाले 20 वर्षीय गुरदीप उर्फ लक्की पुत्र जरनैल सिंह ने रिपोर्ट दी कि वह प्रमोद उर्फ पोदी के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। ट्रक यूनियन पुलिया पर पहुंचे, तो शुभम मेहता पुत्र ईश प्रधान, करण व बाबा निवासी मौजपुरा, विशाल निवासी पदमपुर, रवि उर्फ कोबरा तीन-चार अन्य बाइकों पर सवार होकर चाकू, तलवार, हॉकी, लाठियां, डंडे व पिस्तोल से लैस होकर आये। इन लोगों ने हमारे ऊपर हमला कर दिया।

No comments