21 जून को होगी नीट की दोबारा परीक्षा
नीट यूजी पेपर लीक मामले के चलते परीक्षा को रद कर दिया गया था। परीक्षा में लगभग 23 लाख से ज्यादा छात्रों मे भाग लिया था।
हालांकि नीट यूजी परीक्षा से संबंधित अब एनटीए की ओर से आधिकारिक तिथि की घोषणा कर दी गई है। एनटीए की आधिकारिक अधिसूचना के तहत नीट यूजी की परीक्षा 21 जून को देशभर में आयोजित कराई जाएगी। इसके साथ ही एनटीए की ओर से अगले कुछ दिनों में एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

No comments