Breaking News

श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब


श्रीगंगानगर के सुदामानगर स्थित सिद्ध धाम श्रीखाटू श्याम मंदिर में आयोजित दो दिवसीय मेले में बारस के अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालु रंग-बिरंगी ध्वजाएं लेकर मंदिर पहुंचे और बाबा श्याम के दर्शन कर मन्नतें मांगीं।
मंदिर के मुख्य सेवादार संदीप शेरेवाला ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था लगातार बढ़ रही है। मेले में हजारों भक्तों ने बाबा श्याम के दर्शन किए। इस दौरान बाबा श्याम को खीर-चूरमे की सवामणी का भोग लगाया गया तथा प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। 

No comments