Breaking News

भीषण गर्मी से सूने पड़े बाजार जगह-जगह ठंडे पानी की सेवा


श्रीकरणपुर में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी का असर अब बाजारों में भी दिखाई देने लगा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। दोपहर के समय अधिकांश बाजार सूने नजर आ रहे हैं।
वहीं गर्मी के बीच शहर के धार्मिक एवं समाजसेवी लोग राहगीरों के लिए ठंडे पेयजल और शरबत की व्यवस्था कर मानव सेवा की मिसाल पेश कर रहे हैं।  विभिन्न चौक-चौराहों पर लगाए गए पेयजल केंद्र लोगों को राहत पहुंचा रहे हैं।

No comments