गौशाला में 41 क्विंटल तरबूज की सेवा
रायसिंहनगर के गांव भादवावाला स्थित श्री गोपाल कृष्ण सेवा समिति द्वारा संचालित गौशाला में गौ-सेवा का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। भीषण गर्मी के बीच समिति द्वारा निराश्रित गायों के लिए 41 क्विंटल तरबूज अर्पित किए गए।
समिति अध्यक्ष महावीर भादू एवं गो-भक्तों ने बताया कि गर्मी और लू से परेशान मवेशियों को तरबूज खिलाकर राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में गो-भक्त और समिति सदस्य शामिल हुए।

No comments